कोडरमा: समाहरणालय के सामने तेज रफ्तार हाइवा ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर,ट्रेक्टर मेडिकल दुकान में घुसा,बाल-बाल बचे लोग
मंगलवार के देर शाम समाहरणालय के सामने कोडरमा की ओर आ रहे ईट लदा ट्रैक्टर को एक तेज रफ्तार हाईवे ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर समाहरणालय के ठीक सामने स्थित प्रसाद मेडिकल दुकान में जा घुसा।दुकानदार समेत मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। मौके पर कोडरमा पुलिस पहुंच कर दोनों वाहनों को जप्त कर ली है।