चाचौड़ा: मालोनी गांव से बीनागंज बाजार आए दंपति का 4 वर्षीय बेटा लापता, पुलिस ने खोजकर मिलाया
Chachaura, Guna | Apr 18, 2026 चाचौड़ा थाना के बीनागंज बाजार खरीदारी करने के दौरान एक चार वर्षीय बच्चा लापता हो गया। 18 अप्रैल को थाना प्रभारी ने बताया, 17 अप्रैल को फरियादी गोविंद मीणा ग्राम मालोनी ने बीनागंज चौकी पर रिपोर्ट की। पुलिस की तत्काल टीम में लगाई गई। कुछ घंटे में बीनागंज बाजार में बच्चा एक दुकान पर सुरक्षित मिला। थाने पर माता-पिता को विधिवत कार्यवाही के बाद सौंप दिया गया।