जौनपुर: डाल्हनपुर गांव में बंद पड़े मकान में चोरी, चोरों ने बर्तन और राशन उठा ले गए
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के डाल्हनपुर गांव में सोमवार की रात बंद पड़े एक मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखा बर्तन, राशन और अन्य सामान पार कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।