जगदलपुर: भाजपा के सदस्यों ने अब्दुल कलाम वार्ड में लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत लाभार्थियों से मुलाकात कर योजनाओं की दी जानकारी
भाजपा के सदस्यों ने अब्दुल कलाम वार्ड में लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत लाभार्थियों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। लाभार्थियों के मोबाइल से मिस्ड कॉल भी करवाया ताकि अन्य योजनाओं की भी जानकारी उनको मिल सके। भाजपा के सदस्यों ने लाभार्थियों को कैलेंडर भी दिया और उनके घरों पर स्टीकर भी लगाया।