जगदलपुर: धनपूंजी नाके से नगरनार पुलिस ने किया 107 किलो गांजा जब्त,दो आरोपी गिरफ़्तार
नगरनार पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ था कि दो व्यक्ति अपने आधिपत्य के छोटा हाथी वाहन में नगदी में गांजा रखकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे है। सूचना पर नगरनार पुलिस टीम द्वारा मौके पर फॉरेस्ट नाका धन पूंजी पहुंचकर नाकाबंदी कर आरोपी आरोपी इरसाद और जफरुदीन को पकड़ा गया। जिनकी तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 107 किलोग्राम गांजा जब्त किया।