हुज़ूर: भोपाल एम्स के गेट नंबर-3 से दो सगी बहनें हुई लापता; ₹5 में मिलने वाला भोजन लेने गई थी दोनों, अपहरण का मामला दर्ज
Huzur, Bhopal | Aug 4, 2025 भोपाल एम्स के गेट नंबर-03 से पांच रुपये में भोजन लेने गई 11 और 7 साल की दो सगी बहनें पिछले आठ दिनों से लापता हैं। परिजन उन्हें खुद ढूंढते रहे लेकिन कोई सुराग न मिलने पर बागसेवनिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज किया है। एम्स के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग केवल 3 दिन होने से फुटेज उपलब्ध नहीं हो पाया|