शिवपुरी शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला देहात थाना क्षेत्र के महल सराय, चित्रगुप्त मंदिर के सामने पुरानी शिवपुरी शहर से सामने आया है, जहाँ दिनदहाड़े एक घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, आशीष शर्मा की काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर Mp33mh2650 है, उनके घर के बाहर खड़ी थी।