गुण्डरदेही: नगर पंचायत गुण्डरदेही में राजस्व पखवाड़े का सफल आयोजन, 82 में से 78 आवेदनों का मौके पर हुआ निपटारा
नगर पंचायत गुण्डरदेही कार्यालय में आज 'राजस्व पखवाड़ा' के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस कार्यक्रम में नगरवासियों की राजस्व संबंधी समस्याओं को सुना गया और उनका त्वरित निराकरण किया गया। अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा: "जनता की सेवा ही हमारी प्राथमिकता" कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने उपस्थित जनसमूह को कहा की हमारा प्रयास है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।