मिर्ज़ापुर: रोडवेज मिर्जापुर बस अड्डे पर सक्रिय शातिर गिरोह ने बस में सामान चढ़ाने के बहाने 8 लाख के गहनों की चोरी की, एफआइआर दर्ज
सोनभद्र निवासी अमिताभ मिश्रा ने कोतवाली कटरा में बुधवार को तहरीर देकर बताया कि। पत्नी अपने दो बच्चों और दो भतीजीयो के साथ जिगना से ऑटो द्वारा रोडवेज बस अड्डे पहुंची थी। बस आने पर एक अज्ञात युवक ने मदद का बहाना बनाकर उनका सामान बस में चढ़ना शुरू कर दिया। मना करने के बावजूद भी भीड़ का हवाला देते हुए बस में चढ़कर बैग में रखे। लगभग₹800000 के गहने की चोरी कर ली।