हुज़ूर: भोपाल की जनता कॉलोनी में कांग्रेसियों ने किया पानी की गुणवत्ता का निरीक्षण
Huzur, Bhopal | Feb 6, 2026 इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 30 से ज्यादा मौतें हो गई।इसके बाद भोपाल में जल सुनवाई, टेस्टिंग और लाइन सुधारने का काम शुरू हुआ। बावजूद न तो पानी की क्वॉलिटी सुधरी और न ही सीवेज में से पानी की लाइन हटपाई है। इसके चलते शुक्रवार को जोन नंबर-17 में पीने के पानी की लाइन में गंदी बदबू और काला पानी आने की शिकायतमिलने पर कंग्रेस नेता मनोज शुक्ला पहुंचे।