पडरौना: कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने अपहरण के वांछित अभियुक्त जुबैर आलम को किया गिरफ्तार, दर्ज हैं 11 संगीन मामले
कुबेरस्थान थाने की पुलिस टीम ने आज मंगलवार को अपहरण के मामले में वांछित चल रहे अपराधी जुबैर आलम को गिरफ्तार कर लिया है। जुबैर आलम,खलील अंसारी का पुत्र है और बतरौली बाजार थाना कुबेरस्थान का निवासी है। इस पर थाना कुबेरस्थान में दर्ज मु0अ0स0-165/2024, धारा 363, 366, 452 आईपीसी के तहत मुकदमा चल रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है