हैदरगढ़: रैंसडा मजरे पड़रावां गांव स्थित संत ज्ञानेश्वर आश्रम के बुजुर्ग सेवादार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
कोठी थाना क्षेत्र स्थित संत ज्ञानेश्वर आश्रम (पुरुषोत्तम नगर) में शनिवार को एक बुजुर्ग सेवादार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।