हनुमानगढ़ जिले के एक गांव में एक महिला का यौन शोषण करने का एक मामला सामने आया है। पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कृष्ण नामक एक शख्स पर नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि कृष्ण पिछले दो वर्षों से उसे डरा धमकाकर जबरन उसका यौन शोषण कर रहा था। उसका पति खेतों में मजदूरी करता है, आरोपी का उसके घर आना जाना शुरू हो गया और मौका पाकर उसके साथ जबरदस्ती की।