सांगानेर: जयपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय सतपाल फौजी गैंग के 2 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लाखों की वारदातों का किया खुलासा
जयपुर पुलिस ने अंतर राज्यीय शातिर सतपाल फौजी गैंग के दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही डीसीपी पश्चिमी प्रशांत किरण ने प्रेस वार्ता आयोजित कर लाखों रुपए की चोरी और नकबजनी की वारदातों का मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया की पुलिस ने आरोपी सतपाल सिंह चौहान व पवन कुमार तंवर को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।