सिरौली गौसपुर: सैदनपुर गैस एजेंसी पर गैस न मिलने से नाराज युवक ने सड़क पर सिलेंडर रखकर लेट गया, मची अफरा-तफरी
थाना सफदरगंज क्षेत्र के अंतर्गत सैदनपुर गैस एजेंसी पर एक युवक गैस लेने गया था गैस न मिलने पर सोनू रावत नाम का युवक नाराज होकर आज दिन शनिवार समय लगभग 2:00 बजे सिलेंडर सड़क पर रख कर लेट गया मची अपरा तफरी थाना सफदरगंज पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर थाना सफदरगंज पुलिस मौके पर पहुंच कर नाराज युवक सोनू को शांत कराया तत्काल में गैस एजेंसी से सिलेंडर उपलब्ध कराया