अम्बाला: शंभू बॉर्डर से किसान, शहीद शुभकरण की अस्थि कलश यात्रा लेकर बिहार और मध्य प्रदेश के लिए हुए रवाना
Ambala, Ambala | Apr 6, 2024 शंभू बॉर्डर से आज किसान यूनियन के सदस्य शहीद शुभकरण की अस्थि कलश यात्रा लेकर बिहार और मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुए हैं। इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा है कि अस्थि कलश यात्रा के दौरान लोगों को बताया जाएगा कि किस प्रकार से हरियाणा पुलिस ने किसान आंदोलन के दौरान 21 फरवरी को शुभकरण को गोली का शिकार बनाया था।