सिमडेगा: सिमडेगा अग्रवाल सभा ने आनंद भवन में किया चिन्मय अमृत यात्रा का स्वागत
चिन्मय मिशन के स्थापना के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित चिन्मय अमृत यात्रा बुधवार को 3 बजे सिमडेगा पहुंची। मौके पर सिमडेगा में अग्रवाल सभा के द्वारा आनंद भवन में यात्रा का स्वागत किया गया। आनंद भवन में चिन्यामंद स्वामी जी की प्रतिमा और उनकी चरण पादुका का पूजन करते हुए आरती की गई।