सतना। जिले में नरवाई में आग लगाने का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शुक्रवार को नरवाई की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। प्रशासन के सख्त प्रतिबंध के बावजूद खेतों में आग लगाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भारी नुकसान के रूप में भुगतना पड़ रहा है।