चैत्र माह में चक्रधरपुर की केरा गांव स्थित माता भगवती मंदिर परिसर में लगने वाले ऐतिहासिक केरा मेला को लेकर गुरुवार दोपहर केरा गांव में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेला संचालन समिति के सदस्यों ने केरा मेला को लेकर आगामी कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर मेला संचालन समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।