लक्ष्मीपुर: झाझा विधायक दामोदर रावत के मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में जमुई जिले के झाझा विधानसभा से जदयू विधायक दामोदर रावत ने गुरुवार को पटना में मंत्री पद की शपथ ली। उनके मंत्री बनने की खबर मिलते ही क्षेत्र में जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने दोपहर करीब 3:30 बजे पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।