शाहजहांपुर: दो साल बाद भी बाढ़ का मुआवजा नहीं मिला, व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित व्यापारियों को राहत और मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। महानगर अध्यक्ष सलाहुद्दीन अख्तर ने कहा कि दो वर्ष पूर्व आई बाढ़ से सैकड़ों व्यापारियों को दुकान, सामान और फर्नीचर में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था, लेकिन अब तक न सर्वे कराया