पंचकूला: एंटी नारकोटिक सेल की टीम के द्वारा हीरोइन तस्करी मामले में एक तस्कर को सेक्टर 1 से किया गिरफ्तार,एक दिन का पुलिस रिमांड
एंटी नारकोटिक सेल की टीम के द्वारा सेक्टर 14 में 58.42 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन तस्करी मामले में एक तस्कर को सेक्टर 1 से गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल की टीम के द्वारा कुछ समय पहले दो आरोपियों को सेक्टर 14 से 58.42 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था अब इस मामले में तीसरे आरोपी जो हेरोइन तस्कर है को गिरफ्तार कर एक दिन का रिमांड लिया है