पंचकूला: गांव महेशपुर के मद्रास कॉलोनी में जुआ खेल रहे लोगों पर सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड की छापेमारी , 5 लोगो को हिरासत में लिया
सेक्टर 21 गांव महेशपुर के मद्रास कॉलोनी में जुआ खेल रहे लोगों पर सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड की छापेमारी ,छापेमारी के दौरान सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड ने मौके से 5440 रुपये नगद ,तीन पेट्टी अवैध देशी शराब बरामद की और मौके से 5 लोगो को भी हिरासत में लिया है । शेखर नाम का व्यक्ति झुग्गी झोपड़ी में जुआ खेलवाता था और साथ में अवैध शराब बेचने का भी काम करता था।