पंचकूला: सुकेतडी गांव में भाजपा नेताओ का विरोध कर रहे किसानों का वीडियो हुआ वायरल, मनाते दिखे पार्षद
सुकेतडी गांव का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें गांव में पहुंचने पर भाजपा नेताओं का विरोध किसानों के द्वारा किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय पार्षद किसानों को समझाते हुए नजर आ रहे हैं। वही विरोध करने वाले किसान कह रहे हैं कि चुनाव के दौरान ही नेता गांव में आते हैं और फिर गांव को भूल जाते हैं।