पंचकूला: लोकसभा चुनाव के मध्य नजर पंचकूला पुलिस द्वारा विभिन्न सेक्टरों में निकाला फ्लैग मार्च
लोकसभा चुनाव के मध्य नजर पंचकूला पुलिस द्वारा आज पंचकूला के सेक्टर 2,7,8,9,19 ओर 20 में फ्लैग मार्च निकाला। पंचकूला पुलिस द्वारा इन सभी सेक्टर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को बिना भय के मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इससे पहले भी पंचकूला पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को बिना किसी भय के मतदान के लिए जागरूक किया गया।