पंचकूला: नया नगर गुरुद्वारा में माथा टेकने आए अन्नदाता किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को युवक ने दी धमकियां, मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस के द्वारा आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता गुरमुख सिंह के द्वारा बताया गया है कि मैं गुरुद्वारा नया नगर में माथा टेकने आया था। वहां से एक लड़का मेरा मोबाइल फोन चोरी कर ले गया और मुझे पिस्टल के साथ फोटो खींचकर धमकियां दे रहा है कि तुझे गोली मार दूंगा। शिकायतकर्ता ने बताया है कि मैं अन्नदाता किसान यूनियन का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं।