डुमरांव: डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर उठी आवाज, अल्ट्रासाउंड और MNCU में सुधार की मांग तेज
Dumraon, Buxar | Jul 7, 2026 डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर समाजसेवी हरेकृष्ण सिंह यादव ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने मंगलवार की सुबह 11 बजे कहा कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है, जिससे मरीजों को निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है।