ब्यावर: अजमेरी गेट स्थित सरकारी कार्यालय से चोरों ने फर्नीचर, कृषि उपकरण सहित अन्य सामान चुराया
Beawar, Ajmer | Oct 2, 2024 शहर के मुख्य बाजार में स्थित एक सरकारी कार्यालय में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान कर कार्यालय में स्थित कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे कृषि उपकरण व अन्य सामान चुरा कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद कर्मचारियों द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने कर्मचारियों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है