हजारीबाग प्रेस क्लब में आयोजित तीन दिवसीय टीपी-शाद्वाल मेमोरियल कैरम टूर्नामेंट का मंगलवार को चार बजे रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ। फाइनल में विवेक सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एजाज आलम को 29-18 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया।