मरवाही: जीपीएम में कलेक्टर जनदर्शन में राशन, आवास, मुआवजा आदि से संबंधित 8 आवेदन प्राप्त हुए
जीपीएम में अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में राशन, आवास, मुआवजा आदि से संबंधित आठ आवेदन प्राप्त हुए। जिला प्रशासन ने मंगलवार को बताया कि कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन एवं जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे ने सभी आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके आवेदनों का परीक्षण तथा पात्रता के अनुसार शीघ्रता से लाभ दिलाने आश्वस्त किया।