गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी गेट के पास ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 लोग गंभीर रूप से घायल
गुना कैंट थाना की एबी रोड पर शहर के बीचों बीच नानाखेड़ी मंडी गेट के पास ऑटो को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ऑटो गड्ढे में जा गिरा पूरा चपटा होकर चकनाचूर हो गया। ऑटो सवार तीन लोग गंभीर घायल है। घायल प्राण सिंह यादव ने बताया, तीनों भदोही जिले से महाराष्ट्र ऑटो से जा रहे थे, जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।