राजगढ़: राजगढ़: पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर ने करेड़ी स्थित तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
राजगढ़ के पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर ने गुरुवार को शाम 4:00 बजे करीब करेड़ी में स्थित तुलाई केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के किसानों की सुविधा एवं उनकी समस्याओं को देखते हुए चाटूखेड़ा में तुलाई केंद्र प्रारंभ किए जाने की भी मांग की है। इस दौरान उनके साथ अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।