धमतरी: नकली मंगलसूत्र देना क्या देशहित में है, भाजपा से पूछे दीपक बैज, पीसीसी अध्यक्ष
बता दे कि छत्तीसगढ़ के महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सामूहिक विवाह के बाद दुल्हनों को उपहार के तौर पर नकली मंगलसूत्र देने का आरोप लगा था। वही इस मामले में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश सरकार को घेरा है। धमतरी पहुँचे दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में मंगलसूत्र घोटाला हुआ है।