गया टाउन सीडी ब्लॉक: पुलिस मुख्यालय पटना के निर्देश पर गया में पुलिस का विशेष समकालीन अभियान, वाहनों और संदिग्धों की कि गई सघन जांच
पुलिस मुख्यालय, बिहार, पटना के निर्देश और गया एसएसपी के नेतृत्व में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सघन वाहन जांच, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की तलाशी, सतत निगरानी और "रोको-टोको" अभियान चलाया गया। सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।