डुमरांव: राज हाई स्कूल का खेल मैदान बना मिनी तालाब, ₹205.92 लाख के स्टेडियम का निर्माण कागजों में कैद, लोग परेशान
Dumraon, Buxar | May 30, 2026 डुमरांव का ऐतिहासिक राज हाई स्कूल खेल मैदान, जो कभी खेल प्रतिभाओं की पहचान और अनुमंडल का गौरव माना जाता था, आज अपनी बदहाली पर खुद सवाल खड़ा कर रहा है। कभी जहां सुबह-शाम युवाओं की दौड़, फुटबॉल की किक और क्रिकेट की गूंज सुनाई देती थी, वहां अब पानी, कीचड़ और लापरवाही का सन्नाटा पसरा है।