शेखपुरा: बालू ढोने के दौरान ढ़ेउसा डीह गांव में करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत पोस्टमार्टम के लिए लाया सदर अस्पताल
शेखपुरा जिले के ढ़ेउसा डीह गांव में बालू ढोने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह भेजा गया है।