गोहद: गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 16 में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप।
Gohad, Bhind | Jun 29, 2026 गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 16 में राजेश पुत्र सबर सिंह जाटव उम्र 18 वर्ष निवासी गोहद ने रविवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने शव को गोहद अस्पताल पहुंचाया मर्ग कायम कर जांच में लिया। वहीं परिजनों ने सोमवार को लगभग 1बजे गोहद अस्पताल पहुंचकर पड़ोसियों द्वारा युवक को प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।