हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में हेरोइन और चिट्टा नशा तस्करी के मामलों में वांछित सप्लायर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी पर था इनाम
हनुमानगढ़ में हेरोइन चिट्टा नशा तस्करी के दो मामलों में वांछित ₹25000 के इनामी आरोपी प्रदीप मेघवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पर पहले से कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तार आरोपी हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के गांव कोहला का निवासी है।