धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडल के बीकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलेला भित्ता गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोशित लोगों ने जमीन पर काम कर रहे दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी में आग लगा दी।