गायघाट: गायघाट अंचल कार्यालय में अंचल प्रधान अपने पूरे परिवार के साथ आमरण अनशन पर बैठे, अंचलाधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार सुबह 9 बजे से अंचल कार्यालय के प्रधान लेखपाल राजीव भूषण अपने पूरे परिवार के साथ आमरण अनशन पर बैठ गए। उन्होंने अंचलाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों से उन्हें अंचल लेखापाल का पूर्ण प्रभार नहीं दिया गया है।