बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर एक बजे करीब नगला बरी चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन किया। वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया गया।