राजगढ़: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन
करियर के विधिक अवसर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी विषय पर एक दिवसीय प्रेरणादाई एवं ज्ञानवर्धक कैरियर मार्गदर्शन व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को दोपहर 2:00 बजे करीब प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजगढ़ में किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को परीक्षाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।