बालोद: बालोद जिले में पहली बार किसान की पहल, हर रविवार लगेगी निशुल्क खेती की क्लास, नई तकनीक और प्रबंधन के सिखाएंगे गुर
Balod, Balod | Jul 7, 2026 खेती को परंपरागत तरीके से आगे बढ़ाने के बजाय आधुनिक तकनीक, सकारात्मक सोच और नवाचार से जोड़ने की दिशा में बालोद जिले में पहली बार एक अनूठी पहल शुरू हुई है। अर्जुंदा निवासी प्रगतिशील किसान गोविंदा पटेल ने अपने निजी खर्च पर किसानों और युवाओं के लिए जुलाई से दिसंबर तक प्रत्येक रविवार निशुल्क लर्निंग क्लास लगाने का निर्णय लिया है।