ब्यावर: लावारिस सांड के हमले में 90 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक गंभीर घायल, शहर में आवारा पशुओं का आतंक जारी
Beawar, Ajmer | May 1, 2026 ब्यावर। शुक्रवार शाम 5 बजे जानकारी अनुसार शहर में आवारा पशुओं का बढ़ता आतंक एक बार फिर गंभीर हादसे का कारण बना। पाली बाजार से चमन चौराहा मार्ग पर गुरुवार को एक लावारिस सांड ने 90 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक पर अचानक हमला कर दिया। सांड ने बुजुर्ग को अपने सींगों में जकड़कर हवा में उछाल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोग