बालोद: आधी रात जिला अस्पताल से भागे मरीज का शव सड़क पर मिला, बालोद पुलिस ने रात में कराया था भर्ती
Balod, Balod | Mar 28, 2026 बालोद जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां अस्पताल से फरार हुए एक घायल व्यक्ति का शव अगले ही दिन सड़क पर मिला। मृतक की पहचान कुन्दरूपारा निवासी 48 वर्षीय कमलेश मंडावी के रूप में हुई है। शनिवार सुबह बालोद-दल्लीराजहरा मार्ग पर भैंसबोड़ मोड़ के पास कमलेश मंडावी का शव सड़क पर पड़ा मिला। मौके पर खून बहा हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया अंदेशा लगाया जा