शुक्रवार को विधायक गंगा सज्जनसिंह उइके ने शाहपुर के भौंरा मंडल के शासकीय हाईस्कूल बीजादेही में साइकिल वितरण एवं बालक छात्रावास नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और बच्चों के पलक भी मौजूद रहे।