मड़ियाहू: पृथ्वीपुर में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जल्द मरम्मत की मांग
जौनपुर के सुरेरी क्षेत्र में पृथ्वीपुर से नूरपुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गड्ढों से भरी सड़क और उखड़ी सतह के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और शीघ्र मरम्मत की मांग की