शारदीय नवरात्र की सप्तमी के अवसर पर लेहड़ा देवी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ आया। तड़के सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर से लेकर मेन रोड तक दिखाई दी। महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे माता के जयकारों के साथ दरबार में पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।