अजयगढ़: अजयगढ़ मध्यांचल बैंक में 27 सितंबर को बैंक अदालत का आयोजन, एनपीए खातों पर 50 प्रतिशत तक की छूट
Ajaigarh, Panna | Sep 22, 2024 मध्यांचल ग्रामीण बैंक मैनेजर सोनल कुमार गुप्ता ने बताया कि आगामी 27सितंबर को अजयगढ के मध्यांचल ग्रामीण बैंक में बैंक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमे बैंक के एनपीए खाताधारकों को कर्ज से निपटाने हेतु एक मुश्त समझौता योजना के तहत ऋण खाते में 50 प्रतिशत की भारी छूट दी जावेगी। इसलिए क्षेत्र के सभी एनपीए खाता धारकों से अपील की जाती है बैंक पहुंच कर लाभ उठाएं।