अजयगढ़: युवा कांग्रेस ने अजयगढ में निकाली किसान न्याय यात्रा, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Ajaigarh, Panna | Sep 19, 2024 युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व मे राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाते हुए विधानसभा चुनाव 2023 से पूर्व भाजपा द्वारा किए वादे अनुसार 2700रुपए प्रति कुंतल गेहूं 3100 रुपए प्रति कुंटल धान व 6000रुपए प्रति क्विंटल सोयाबीन खरीदने व बेरोजगारों को डेढ़ लाख नौकरियां देने व बिजली की समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई गई है।